रजौन,बांका: रजौन थाना परिसर स्थित राजवनेश्वर नाथ धाम मंदिर परिसर में एक मार्च 2022 को गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि महोत्सव संपन्न कराया जाएगा। महाशिवरात्रि को संपन्न कराने के लिए रविवार को रजौन थाना परिसर में राजवनेश्वर नाथ धाम महाशिवरात्रि पूजा समिति अध्यक्ष बासुकीनाथ सिंह की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि पूजा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह, रजौन पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर सह बांका एंटी लिकर पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अवर निरीक्षक मोहम्मद आफताब आलम, नव पदस्थापित अवर निरीक्षका नीतू प्रिया की उपस्थिति में महाशिवरात्रि पूजा समिति की बैठक हुई। बैठक में उपस्थित महाशिवरात्रि पूजा समिति उपाध्यक्ष विजय प्रसाद साह, सचिव सह कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, देवनंदन श्रीवास्त, वीरेंद्र उर्फ बिंदेश्वरी यादव, अंजनी कुमार चौधरी, राजेंद्र प्रसाद साह, मुखिया प्रतिनिधि फुलेश्वर हरिजन, रितेश कुमार सिंह, प्रकाश कुमार पंकज, मनोज कुमार गुप्ता, शिवपूजन सिंह, मंदिर के पुजारी उदय कांत झा सहित अन्य पूजा समिति के सदस्य आदि उपस्थित थे। गत वर्षो की तरह इस वर्ष भी एक मार्च को होने जा रहे महाशिवरात्रि पर्व को लेकर धार्मिक सौहार्द पूर्ण वातावरण में शिव बारात, शिव-पार्वती विवाह, आकर्षक झांकियां, महा प्रसादी भंडारा, अखंड हरिनाम संकीर्तन, विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजित करने से संबंधित विचार विमर्श किया गया। महाशिवरात्रि पूजा समिति की ओर से खास तौर पर नव पदस्थापित पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह एवं नव पदस्थापित थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह से नए होने की स्थिति में एक दूसरे का परिचय एवं महाशिवरात्रि के धार्मिक इतिहास से अवगत देवनंदन श्रीवास्तव ने कराया। बाजार वासी सह डीलर संघ अध्यक्ष देवनंदन श्रीवास्तव ने बताया कि रजौन थाना मंदिर परिसर में शिव पर्वती का प्राण प्रतिष्ठा तत्कालीन थानाध्यक्ष महेश देव मिश्र द्वारा ही 1966 ईस्वी में की गई थी।तब से बाजार वासियों एवं प्रखंड के प्रबुद्ध जनों, धर्म प्रेमियों सहित पूरे प्रखंड वासियों के
सहयोग से महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों की देखरेख में पूजा अर्चना, शिव पार्वती विवाह, अखंड हरिनाम संकीर्तन आदि धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते चले आ रहे हैं। पूरी जानकारी प्राप्त होने के साथ ही नव पदस्थापित पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एवं बांका एंटी लिकर पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार महाशिवरात्रि पूजा समिति के सदस्यों को पहले की तरह सामूहिक सहयोग से पूजा संपन्न कराने का हर तरह का भरोसा दिलाया।
रिपोर्ट:केआर राव
0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...