उत्पात मचा रहे शराबी गिरफ्तार

उत्पात मचा रहे शराबी गिरफ्तार

 उत्पात मचा रहा शराबी गिरफ्तार


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट                           

                                                                                     कटोरिया (बांका) रविवार रात सुईया पुलिस ने थाना क्षेत्र के गौड़धसा गांव से शराब पीकर उत्पात मचा रहे एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबी गांव का मनोज यादव बताया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति शराब पीकर बेवजह ग्रामीणों को गाली-गलौज कर रहा था। इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष मनीष कुमार कर रहे थे। जबकि उनके सहयोगी के रूप में अनि छोटू कुमार, सअनि विपिन यादव एवं पुलिस बल थे। पुलिस के अनुसार उक्त व्यक्ति द्वारा शराब पीये जाने की आशंका पर रेफरल अस्पताल कटोरिया में जांच कराया गया। जांच में शराब के सेवन की पुष्टि होने पर थाना में मामला दर्ज कर, सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments