बांका: चांदन प्रखंड के गौरीपुर पंचायत में शुक्रवार को तीन लड़को द्वारा तीन लड़की के साथ दुष्कर्म से शुरू हुआ मामला डीएसपी की जांच में जहां झूठा पाया गया। और छेड़छाड़ तक सीमित हो गया। वही रविवार को पूरा मामला पंचायत स्तर पर समाप्त करने की बात सामने आई है। औऱ अब सोमवार को उस मामले में एक नया मोड़ सामने आ गया जब उसी दुष्कर्म मामले का एक आरोपी पारस कुमार ने उसी तीन में से एक लड़की से उसी जंगल मे फिर बुलाकर शादी कर लिया है। जिसकी चर्चा अब लगातार हो रही है। इतना ही नही यह भी चर्चा है कि अन्य दो लड़के भी शादी करने की तैयारी कर रहे है। अब यह बात खुल कर सामने आ गयी है कि शुक्रवार को भी तीनो लड़को को ग्रामीणों ने तीनों लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था। और उसी बात को लेकर जब लड़को को पकड़ने का प्रयास किया तो सभी मोटरसाइकिल छोड़ कर भाग गया। लेकिन इन लड़को को बचाने के लिए मुखिया पति,सरपंच पति और पूर्व सरपंच पति ने परिवार वाले पर दवाव बना कर मामले को पूरी तरह झूठ बनाने का प्रयास किया।जिसकी पोल अब खुल गयी। जब एक लड़के ने अपनी प्रेमिका से शादी कर लिया।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...