कलश शोभायात्रा के साथ महादा नवटोलिया में भागवत कथा आज से प्रारंभ

कलश शोभायात्रा के साथ महादा नवटोलिया में भागवत कथा आज से प्रारंभ

रजौन, बांका: प्रखण्ड क्षेत्र के धौनी-बामदेव पंचायत अंतर्गत महादा नवटोलिया गांव में श्री श्री 108 मद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ 17 फरवरी से 23 फरवरी तक होने जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ की सफलता को लेकर गुरुवार को कथा स्थल से कलश शोभायात्रा निकाली जा रही है। भागवत कथा संपूर्ण ग्राम वासियों के सहयोग से राजीव कुमार सिंह एवं बालमुकुंद सिंह करवा रहे हैं। कथा व्यास विद्वान पंडित खैरा ग्राम निवासी फनी भूषण पाठक जी महाराज है। कथा प्रत्येक दिन सुबह 9 से 12 एवं संध्या 6 से 9 रात्रि तक समय निर्धारित की गई है। श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ आचार्य राजीव कुमार सिंह एवं व्यवस्थापक बालमुकुंद सिंह को बनाया गया है। श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पूर्व गुरुवार 17 फरवरी को निकलने जा रही कलश शोभायात्रा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। आयोजित होने जा रहे हैं भागवत कथा को लेकर गांव में धार्मिक भक्ति भावना का माहौल बनने लगा है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

0 Comments