बीज उत्पादन एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय किसान सम्मेलन जोठा गांव स्थित राम मिशन स्कूल परिसर में हुआ प्रारंभ

बीज उत्पादन एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय किसान सम्मेलन जोठा गांव स्थित राम मिशन स्कूल परिसर में हुआ प्रारंभ

रजौन, बांका : बीज प्रोडक्शन एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय किसान सम्मेलन गुरुवार से धोरैया प्रखंड के जोठा गांव स्थित राम मिशन स्कूल परिसर में जिला अध्यक्ष विद्याधर सिंह की अध्यक्षता में प्रारंभ हो गई है। किसान सम्मेलन में सिक्किम से प्रशिक्षण प्राप्त कर आए दक्षिण बिहार भारतीय किसान संघ के अधिकारी आए हुए हैं। भारतीय किसान संघ के सम्मेलन को राजस्थान से आए हुए बीज सह जैविक प्रमुख कृष्ण मुरारी सिंह ने अपने संबोधन में कहा जब तक किसान बीज का उत्पादन स्वयं नहीं करेगा तब तक किसानों को उपज के साथ-साथ लाभकारी मूल्य संभव नहीं है। आर्थिक संरक्षण प्रमुख मनोज कुमार सिंह, दक्षिण बिहार संरक्षक प्रमुख पवन कुमार,दक्षिण बिहार मार्गदर्शक परमानंद चांद वाला,दक्षिण बिहार प्रांतीय कार्यालय पत्राचार प्रमुख नवल किशोर पाठक, भारतीय किसान संघ नवादा जिला अध्यक्ष ललित किशोर, सच्चिदानंद सिंह आदि संघ के अधिकारियों ने बीज उत्पादन एवं जैविक खेती का सिक्किम की तरह बिहार की उपजाऊ धरती पर भी किसानों को बीज उत्पादन से लेकर जैविक खेती पर विशेष बल देने के लिए कहा गया। किसान संघ के अधिकारियों ने कहां स्वयं बीज उत्पादन कर जैविक खेती करने से किसानों को अच्छी उपज के साथ साथ बाजारों में भी लाभकारी मूल्य मिल सकेगा। दो दिवसीय किसान सम्मेलन को जोठा ग्राम निवासी सह जिला मंत्री अमरीश कुमार सिंह संपन्न कराने में जिलाध्यक्ष विद्याधर सिंह सहित ग्राम वासियों के सहयोग से लगे हुए हैं। जिला अध्यक्ष विद्याधर सिंह ने बताया भारतीय किसान संघ की किसान सम्मेलन शुक्रवार को दोपहर तक चलेगी।भारतीय किसान संघ की किसान सम्मेलन में काफी संख्या में रजौन-धोरैया सहित जिले के किसान बीज उत्पादन एवं जैविक खेती के तौर-तरीकों को जानने समझने आदि के लिए पधारे हुए हैं।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

0 Comments