रजौन थाने के एकमात्र दफादार की हृदय गति से हुई मौत

रजौन, बांका: रजौन थाने में  पदस्थापित सर्किल नंबर 1 के दफादार मनमोहन झा की शनिवार की सुबह चांदन नदी के तट पर अवस्थित उनके पैतृक गांव असौता में हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही थाने में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजौन एवं रजौन थाने से कटकर नए बने सहायक थाना नवादा दोनों थाना में मात्र एक ही दफादार मनमोहन झा ही जीवित था। मनमोहन झा दफादार के पद पर 1 जनवरी 1990 को नियुक्त किए गए थे। उनकी सेवा अभी करीब 5 वर्ष और थी। मृतक दफादार मनमोहन झा के पुत्र रंजन झा ने बताया कि काफी लंबे समय से किडनी प्रॉब्लम रहने के बावजूद भी वे थाने में ड्यूटी करते रह गए थे। करीब 1 माह से दोनों किडनी में प्रॉब्लम होने के कारण घर और थाना कर रहे थे। उनके निधन की खबर पर पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह, बांका एएलटीएफ पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, रजौन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, नवादा सहायक थाना अध्यक्ष दीपक पासवान, चौकीदार दफादार संघ जिला अध्यक्ष दिनेश पासवान, रजौन थाना मुंशी मोहम्मद शाहनवाज, वायरलेस ऑपरेटर श्रवण कुमार, चौकीदार धनंजय पासवान, कुणाल पासवान, डब्लू पासवान, विजय पासवान, कुंदन, पप्पू, रामरति पासवान, बालदेव पासवान, चूड़ामन पासवान, राकेश पासवान सहित रजौन एवं नवादा थाना के चौकीदार, पुलिस पदाधिकारियों ने मृत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावभीनी शोक व्यक्त किया है। वे काफी शांत एवं मधुर भाषी के धनी माने जाते रहे थे। वे अपने साथ पत्नी मुन्नी देवी, दो पुत्र रंजन झा एवं अशोक झा सहित भरा पड़ा परिवार छोड़ गए हैं।

रिपोर्ट:केआर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post