सात नये उप स्वास्थ्य केंद्र की अनुशंसा-मनोज यादव

सात नये उप स्वास्थ्य केंद्र की अनुशंसा-मनोज यादव

बांका:लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे के बाद लगभग सभी जगह स्वास्थ्य से संबंधित समस्या सुनने के बाद विधायक मनोज यादव द्वारा सात उपस्वास्थ केंद्र निर्माण की अनुशंसा का पत्र जिलाधिकारी को भेज दिया गया है।जिसमे चांदन प्रखंड के लिए तीन एंव बेलहर प्रखंड के लिए चार उपस्वस्थ केंद्र का निर्माण होना है। संबंध में जानकारी देते हुए विधायक मनोज यादव ने कहा कि प्रखंड के उत्तरी वारने में बगरा, पश्चिमी कटसकरा के फुलहरा और बोड़ा सुईया के पहाड़पुर में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति हुई है। साथ ही साथ बेलहर प्रखंड के निमिया पंचायत के  निमिया,झुकुलिया के सोताडिह, सादपुर के  पेरघा और कैथा पंचायत के बेलसिरा में भी उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होना है। इस सभी उप स्वास्थ्य केंद्र के बन जाने पर दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को काफी सुविधा होगी। और प्रखंड मुख्यालय आने से बच सकेंगे। इतना ही नहीं गौरीपुर, ख़रना, वियाही मोड़ और भोडाबाजार में पूर्व से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र को भी जल्दी ही चालू कराया जाएगा। इसके लिए सिविल सर्जन से बात की जा रही है।


Post a Comment

0 Comments