एमएलसी समीर का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

एमएलसी समीर का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


 शंभुगंज (बांका) : बुधवार को काग्रेस विधान पार्षद सदस्य समीर कुमार शंभुगंज पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने एमएलसी का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं एमएलसी ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती पर बल दिया। बताया कि एक मात्र कांग्रेस पार्टी है जो धरातल पर चल रही है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बुथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने पर बल दिया।कार्यक्रम का नेतृत्व जयप्रकाश साह ने किया।मौके पर अमरपुर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कुमार सिंह , भानु प्रताप सिंह,  विभूति प्रसाद सिंह , रामस्वरूप मंडल , भोला शर्मा , राजेश कुमार , बसंत कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


Post a Comment

0 Comments