सैलानियों ने लिया पिकनिक का आंनद

सैलानियों ने लिया पिकनिक का आंनद

बांका:नया बर्ष का पहला दिन भगवान के दरबार औऱ पिकनिक मना कर लोगो ने धूमधाम से मनाया। अवसर पर इस अवसर पर सबसे अधिक भीड़ मंदार पर्वत औऱ चांदन प्रखंड के  गौरीपुर पंचायत के बघवा पहाड़ पर जमा हुआ था। जहां झारखंड, बंगाल, और बिहार के साथ साथ स्थानीय सेनानी भी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए थे। सुबह से ही यहां लोगों की भीड़ जमा था। खाना बनाने वाले और पहाड़ पर जाकर आनंद लेने वाले लोगों का हुजूम की कोई कमी नही थी। लेकिन इस जगह पर प्रशासन की कोई भी व्यवस्था नही होने से पहली  बार आये सैलानी को थोड़ी परेशानी हुई। जिस कारण लोगों को खुद ही संभल कर आना जाना पड़ रहा था। साथ ही साथ नीमा जंगल और गौरीपुर जंगल के अलावे बेहगा पुल के जंगलों पर भी बड़ी संख्या में झारखंड के सैलानी आए हुए थे। देर शाम तक खाना खाकर और पूरे पिकनिक स्थल का आनंद लेते हुए सभी सैलानी शाम को वापस अपने घर को गए। इस पूरे पिकनिक स्थल पर सबसे अधिक आनंद सेल्फी लेने वाले की देखी गई ।वह जगह जगह पर रुक कर सेल्फी का आनंद लेते गए, और इस याद को अपने घरों तक लोगों को दिखाने के लिए भी ले गए ।देवघर के मनोज कुमार ने बताया कि बघवा पहाड़ का आनंद अनुपम है, यहां वे हर वर्ष आना चाहेंगे। उसी प्रकार बबलू कुमार ने बताया कि यहां का आनंद ही कुछ अलग है, प्रकृति की गोद में बसा इस पहाड़ पर अगर थोड़ी व्यवस्था कर दी जाए तो एक अच्छा पर्यटन स्थल बन सकता है। बंगाल की एक सैलानी मधुकर चटर्जी ने बताया कि पहली बार बिहार के इस पहाड़ पर उन्होंने आनंद लिया है। और वे चाहेंगे कि हर बर्ष यहां आकर और लोगों को लाकर आनंद से भावविभोर करें।



Post a Comment

0 Comments