मंझगाय गोलीबारी कांड के फरार आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंझगाय गोलीबारी कांड के फरार आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज (बांका) :  थाना क्षेत्र के मंझगाय गोलीबारी कांड के फरार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित  भागलपुर जिले के कटहरा निवासी मुकेश यादव है। गुरूवार की शाम पुलिस ने मंझगाय गांव से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि 29 जनवरी 2020 को उक्त गांव में डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें मुकेश यादव सहित अन्य लोगों ने सुड्डू यादव पर गोली चला दी। गंभीर अवस्था में सुड्डू को सीएचसी के बाद भागलपुर रेफर किया गया। इस घटना में जख्मी सुड्डू यादव ने मुकेश के अलावे गौरव यादव , सौरभ यादव सहित अन्य को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया था। घटना के बाद से ही सभी आरोपित फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकेश यादव को बांका जेल भेजा गया।


Post a Comment

0 Comments