नबालिग से दुष्कर्म, तीनो आरोपी गिरफ्तार

नबालिग से दुष्कर्म, तीनो आरोपी गिरफ्तार

बांका: जिले के धोरैया में गुरुवार की रात तीन युवकों ने झारखंड के गोड्डा जिले के एक गांव के नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीड़िता को मरणासन्न अवस्था मे छोड़ दिया।होश में आने पर पीड़िता ने शुक्रवार को मामला दर्ज कराया है।
पीड़िता ने धोरैया थाना में दिए गये आवेदन में बड़ेरी गांव निवासी ने अपने दूर के रिश्ते के भाई गया कुमार, सदाशिव मंडल और एक अन्य साथी विकास कुमार को आरोपी बनाया है।
इस बाबत पीड़िता ने पुलिस को बताया कि छह महीने पहले उसका संपर्क मोबाइल के द्वार गया कुमार के साथ हुआ था। और बराबर   लड़की को फोन करने लगा। घटना के दिन सदाशिव ने पीड़ित  पर धोरैया आने के लिए दबाव बनाया।इस पर लड़की अपने सहेली के घर जाने की बात बता कर घर से  निकलकर धोरैया पहुंच गई। जहां सदाशिव से मुलाकात हुई।इसके बाद वह युवक लड़की को अपने घर पहुंचाने की बात बता कर  बहियार के रास्ते एक बोरिंग घर ले गई।
जहां काफी अंधेरा होने के बाद तीनों युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान लड़की का मुंह बंद कर उसे चिल्लाने से रोका गया। बाद में तीनों युवक उसे कुछ दूर पर छोड़ कर भाग गए।इसके बाद लड़की रात भर उसी जगह पड़ी रही । शुक्रवार की सुबह पीड़ित लड़की ने घर पहुंच कर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दिया।तब जाकर तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाता है।

इस संबंध में  थानाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद राय ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर तीनो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की पूरी गहराई से जांच कर रही है। 

Post a Comment

0 Comments