बांका:क्या अमीर,और क्या गरीब,अगर दिल में लगन और पढाई का जुनून हो तो कोई भी सफलता मुश्किल नही होता है।इसका ताजा उदाहरण इंटर के परीक्षा परिणाम में देखने को मिल रहा है। प्रखंड भर में सबसे अधिक नम्बर कला संकाय में लाने वाला सुशील कुमार बक्सा गांव के एक मामूली किसान का पुत्र है। जबकि विज्ञान संकाय में प्रखंड भर में सबसे अधिक नम्बर लाने वाला मुख्यालय के बाजार निवासी आयुष कुमार वर्णवाल एक दुकानदार का पुत्र है। जिसने 436 अंक लाकर जबकि सुशील कुमार ने कला संकाय में 433 अंक लाकर प्रखंड के नाम रौशन किया है। सुशील कुमार ने बताया कि वह गरीब माता पिता का बेटा है। लेकिन माता पिता ने उसे पढ़ाने में कोई कमी नही किया। और उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए मैने मेहनत और माता पिता के आशीर्वाद से यह सफलता प्राप्त किया है। मैं आईएस बनकर देश सेवा करना चाहता हुं। जबकि आयुष कुमार ने भी आईएस बनने की इच्छा जताई है। वही प्रखंड मुख्यालय के निवासी साक्षी कृपा मूर्ति ने भी गरीबी में पल बढ़ कर 428 अंक लाकर प्रखंड में दूसरा जबकि लड़कियों में पहला स्थान प्राप्त कर परिवार सहित प्रखंड के नाम रौशन किया है।साक्षी ने बताया कि उसके माता पिता ने उसकी पढ़ाई में भरपूर सहयोग किया। और उन्ही की प्रेरणा और अपने मेहनत के बल पर उसने यह मुकाम हासिल किया है।वह आईपीएस की तैयारी करना चाहती है। औऱ इसके लिए वह भरपूर मेहनत करने को तैयार है।इसके अलावे भी प्रखंड के व्यूटी कुमारी 427, रिचा भारती 423,सोनिया प्रवीण 418,शालिनी कुमारी औऱ लाडली कुमारी 410,सुलेखा कुमारी 403,मुस्कान कुमारी ने 402 अंक लाकर अपने स्वजनों को खुश कर दिया है।लड़कियों के इस शानदार रिजल्ट को लेकर प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय की प्राचार्य सुमन सिंह,बीडीओ राकेश कुमार,सीओ प्रशांत शांडिल्य,गरिमा संस्था के अध्यक्ष अभयचन्द्र आजाद मुखिया अनिल कुमार बीरेंद्र पांडेय
ने सभी सफल छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।
ने सभी सफल छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।




0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...