स्थानीय विधायक के पहल पर रजौन में खुलने जा रहा है ट्रामा सेंटर

स्थानीय विधायक के पहल पर रजौन में खुलने जा रहा है ट्रामा सेंटर

रजौन( बांका) : प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में रजौन सहित बांका जिलेवासियों को एक बड़ी सौगात मिली है। बिहार विधानसभा में बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार को घोषणा किया है कि बिहार सरकार पूरे बिहार में 11 जगहों पर ट्रामा सेंटर का निर्माण कर रही है, जिसमें रजौन भी शामिल हैं। भागलपुर प्रमंडल में रजौन में ट्रामा सेंटर खुलने से बांका जिले के स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। इस सम्बंध में स्थानीय विधायक भूदेव चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दो वर्षों से वह लगातार धोरैया विधानसभा सहित बांका जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए सदन में आवाज उठाते रहे हैं और स्वास्थ्य मंत्री से भी मिलकर अपनी मांग पत्र सौंपते रहे, जिसके परिणामस्वरूप रजौन सहित बांका को बड़ी सौगात मिली, आगे विधायक श्री चौधरी ने बताया कि धोरैया विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए भी वह लगातार प्रयासरत है। इधर विधायक के इस सार्थक पहल का सभी क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया एवं मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है। आभार प्रकट करने वालों में प्रखंड प्रमुख रूबी देवी, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह,राजद प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह चंद्रवंशी, मुखिया रणधीर यादव, भैरो कुशवाहा,पंसस अनिल मंडल, उदय पासवान,महेश यादव, मेघू पासवान, पंकज पासवान, उदय सिंह, वरीय नेता महेश्वरी यादव मलय, पवित्र प्रसाद उर्फ पप्पू यादव, युवा नेता नयन सिंह नटवर, परशुराम हरिजन, संजय झा, विष्णुदेव ठाकुर, संजय यादव, प्रमोद यादव, संजय झा, दिवाकर यादव, सुरेश यादव, अनिल कापरी, प्रमोद सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।


रिपोर्ट:के आर राव 

Post a Comment

0 Comments