बांका: चांदन प्रखंड के कोरिया पंचायत के हेठ चांदन गांव में 13 मार्च को अपने घर से भाग कर प्रेमी प्रेमिका ने शादी रचा कर फोटो वायरल कर दिया है।अब इस शादी को स्वीकार करने के लिए दोनों पक्षों के बीच स्थानीय स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हेठ चांदन निवासी सुनील दास का अपने ही गांव की एक लड़की से कई बर्षो से प्रेम चल रहा था।जिसके बाद दोनों ने शादी करने औऱ एक साथ जीने मरने का निर्णय लिया। लेकिन दोनों के स्वजन शादी के लिए राजी नही हो रहे थे। लेकिन अपने प्यार को हमेशा पाने के लिए दोनों 13 मार्च को अपने घर से भाग गया। स्वजन दोनों की खोजबीन करते रहे। अचानक गुरुवार देर रात दोनों ने शादी की हुई तस्वीर मोबाइल पर वायरल कर दिया। जिसके बाद दोनों के स्वजन सहित आसपास के लोगो को इस शादी की जानकारी हो सकी। अब स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि,ग्रामीण मिल कर इस मामले को सुलझाने का प्रयास करने में लगे हुए है। जिससे दोनों का प्यार भी बना रहे और दोनों परिवार की रिश्तेदारी मजबूत हो सके।ग्रामीण बताते है कि दोनों काफी दिनों से आपस मे मिलते जुलते थे।औऱ स्वजन के तैयार होने के बाद ही वे लोग पति पत्नी के रूप में वापस आने वाले है।
इस प्रकार की लगातार हो रही शादी जहां दहेज प्रथा के उन्मूलन को बढ़ावा दे रहा है। वही कुछ नबालिग लड़की के प्रकार की घटना से बाल विवाह को बढ़ावा मिल रहा है। जिसमे कुछ को थाना और न्यायालय का भी चक्कर लगाना पड़ता है।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...