1001 महिलाओं की कलशयात्रा के साथ दस दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू

बांका:सोमवार अहले सुबह से ही देवी देवताओं के जयघोष के साथ 1001 महिलाओं और बच्चियों द्वारा कलशयात्रा के साथ प्रखंड मुख्यालय के दुर्गामंदिर परिसर में होने वाले दस दिवसीय श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है। इस कलश यात्रा के लिए पांच बजे सुबह से ही कलश पाने के लिए मंदिर परिसर में महिलाओं की भीड़ जमा होने लगी। निर्धारित समय पर ढोल, नगाड़े, गाजे, बाजे और घोड़े के साथ कलशयात्री का जत्था दुर्गामंदिर से चल कर गांधी चौक होते हुए बस स्टैंड से चलकर कलुआ नदी घाट तक गयी। जहां बारी बारी से मंत्रोच्चार के बीच सभी महिला और बच्चियों ने नदी का जल कलश में लेकर तिवारी चौक के रास्ते मंदिर परिसर पहुंच कर यज्ञ मंडप के चारो तरफ अपने कलश को रखा।इस दौरान बड़े बड़े केशरिया पताखा और जयकारे के साथ पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।कलशयात्रा में 5000 से अधिक लोग पूरे यात्रा के दौरान शामिल रहे।यज्ञ स्थल पर कलशयात्री के लिए अल्पाहार और शर्बत की व्यवस्था की गई थी। कलश यात्रा के साथ ही यज्ञ का मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ शुरू हो गया। यह दस दिनों का चलेगा। इस यज्ञ में बंगाल के मूर्तिकार द्वारा 55 मूर्ति का निर्माण किया गया है। जिसमे देवी देवता,दैत्य दानव, हनुमान,भगवान राम कृष्ण सहित सभी शामिल है। यज्ञ मंडप के बाहर विशाल मेले का भी आयोजन किया


गया है।जिसमे बच्चों के मनोरंजन,के साथ बिजली वाला झूला,तारामाची,सहित बड़ी संख्या में दुकान भी लगायी गयी है।इस कलश यात्रा में मुख्य रूप से आचार्य लालमोहन पांडेय,उपाचार्य बनारस के संजय पांडेय,त्रिलोचन पांडेय,प्रभाकर पांडेय,उपेंद्र पांडेय,भुवनेश्वर पांडेय,कृष्णा नंद,रविंद्र रोहित चुनचुन,विनय,पंडित के रूप में उपस्थित थे। जबकि दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष विक्रम कुमार दुबे,सचिव अशोक शर्मा,कोषाध्यक्ष नीरज सिंहा, रामचन्द्र मिस्त्री,अभय चंद्र आजाद, प्रियचंद्र  आजाद बैजनाथ प्रसाद यादव, ओमप्रकाश वर्णवाल,रंजन वर्णवाल,धनन्जय पांडेय,आदित्य पोद्दार,अवधेश पोद्दार सहित बड़ी में पूजा समिति के सदस्य और युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे। यज्ञ के दौरान बनारस से आये रामलीला मंडली की विभिन्न झांकी औऱ रोजाना देवघर निवासी अनिल व्यास के प्रवचन का भी भक्त आनंद उठा सकेंगे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post