बांका में तेज रफ्तार ट्रेन के चपेट में आने से 3 किशोर की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

बांका में तेज रफ्तार ट्रेन के चपेट में आने से 3 किशोर की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

बांका: जिले के बांका देवघर रेल लाइन के कटोरिया रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर तीन किशोर की दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह अगरतल्ला से देवघर की ओर से आ रही ट्रेन कटोरिया रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पार करते तीन किशोर तेज रफ्तार ट्रेन के चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. देखते ही देखते घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ व स्थानीय कटोरिया थानाध्यक्ष महेश्वर राय दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक युवक की पहचान कटोरिया नगर पंचायत अंतर्गत उदयपुरा संथाली टोला लालीथान निवासी विभीषण मुर्मू के 15 वर्षीय पुत्र अरविंद मुर्मू, श्याम किशोर मुर्मू के 17 वर्षीय पुत्र माणिक , चुन्नीलाल मुर्मू के 14 वर्षीय पुत्र सीताराम मुर्मू के रूप में की गई है। बताया गया तीनों किशोर डाक बम सेवा करने कटोरिया गया हुआ था। इसी दौरान घर लौटते समय रेलवे ट्रैक पार करने में हादसा हो गई।बताया जाता है कि वे तीनों कांवरिया की सेवा के बाद वे रेलवे लाइन पर आराम करने लगे।साथ ही सभी के कानों में एयर फोन लगा था।जिससे पटरी पर ही उन्हें नींद आ गयी। उसी समय सभी उस ट्रेन की चपेट में आ गया।



Post a Comment

0 Comments