अव्यवस्था के बीच चलने लगे कांवरिया

बांका: सावन का पहला दिन अफरातफरी और अव्यवस्था के माहौल के साथ शुरू हो गया। सम्पूर्ण कांवरिया पथ पर कांवरिया की भीड़ भी कई दिन पूर्व से ही चल रहा है। लेकिन कांवरिया के लिए पिछले बर्ष से अच्छी व्यवस्था देने की सरकारी घोषणा सरजमीन पर नही उतर सकी है। लगातार बारिश के कारण कांवरिया पथ पर पानी का जमाव,बालू का कांवरिया पथ छोड़ना,कीचड़युक्त पथ से कांवरिया का गुजरना और पहले ही दिन पूरे प्रखंड से बिजली गायब रहने के बीच गुजर गया। जिससे सम्पूर्ण कांवरिया पथ सहित पूरे प्रखंड में रविवार से अंधेरा छाया हुआ है। यहां तक कि सभी परिवार का मोबाइल औऱ एनभाईटर भी बंद हो चुका है। कनीय अभियंता रविराज कुमार सोमवार रात को बिजली चालू करने की बात बता चुके थे पर मंगलवार शाम तक काम जारी था। बताया  जाता है कि रविवार को सिर्फ हलकी बारिश में एक विशाल पेड़ के गिरने से 33 हजार केबीए का चार पोल टूट गया था। जिससे चांदन पावरग्रिड की बिजली बंद है। जबकि हर बर्ष सावन के पूर्व ही बिजली की लगातार आपूर्ति के नाम पर पेड़ो की कटाई होती है। वही बिजली के साथ सुरक्षा बल जनसम्पर्क विभाग के कर्मी के लिए जंगलो के बीच बने टेंट में चौकी तक उपलब्ध नही कराया गया है।जिससे उन्हें अगल बगल के घरों या दुकानों में शरण लेना पड़ता है। जबकि कई जगहों पर महिला आरक्षी बल को काफी परेशानी हो रही है।बारिश के कारण जंगली क्षेत्र में जमीन पर सोने से सांप बिच्छू का डर हमेशा बना रहता है। कई टेंट तो ऐसे है जहां रहने वाले के लिए पेयजल की व्यवस्था के साथ बिजली एंव शौचालय की भी कोई व्यवस्था नही है।इसके लिए बराबर बीडीओ सीओ और थानाध्यक्ष को फोन किया जाता है। ऐसा ही हाल चिकित्सा व्यवस्था का भी है। जहां कुछ केंद्रों पर ड्यूटी पाने वाले अनुपस्थित है।जबकि कुछ के शाम तक आने की संभावना है। इस संबंध में बीडीओ राजेश कुमार ने बताया कि सारी व्यवस्था जल्दी ही ठीक कर दिया जाएगा। जबकि चिकित्सा प्रभारी एके सिंहा का कहना है कि चिकित्सा की सारी सुविधा सभी केंद्र को उपलब्ध करा दिया गया है। शेष भी जल्दी ही पहुंचा दिया जाएगा।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post