पति एवं ससुराल वालों से प्रताड़ित विवाहिता पहुंची थाना

पति एवं ससुराल वालों से प्रताड़ित विवाहिता पहुंची थाना

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट 


शंभुगंज (बांका) : सरकार एक तरफ दहेज उन्मूलन और बाल विवाह के रोकथाम के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसके बावजूद भी कुछ दहेज दानवों पर सरकार के अभियान का कुछ असर नहीं है। इस क्रम में रूदपैय गांव में दहेज की मांग पूरा नहीं करने से पति सहित अन्य ससुरालवालों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। नालंदा जिले के हरनौथ निवासी पीड़िता रूबी देवी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व हिंदू रिति रिवाज से रूदपैय के राजा तिवारी से शादी हुई। जिसमें एक पुत्र भी है। पिछले दो - तीन माह से ससुराल में पति के अलावा ससुर कविलदेव , देवर अभिषेक सहित अन्य लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। बताया कि  दहेज के लिए तरह - तरह से प्रताड़ित करने लगे। जब इसका विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। किसी तरह भागकर थाना पहुंची हुं।थानाध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि पारिवारिक विवाद है। इसकी जांच की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments