रजौन पुलिस ने लावारिस अवस्था में एक अधेड़ का शव किया बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी

रजौन पुलिस ने लावारिस अवस्था में एक अधेड़ का शव किया बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी

रजौन, बांका : रजौन थाना पुलिस ने बुधवार की दोपहर थाना क्षेत्र के कतरिया नदी पुल स्थित नदी किनारे से करीब 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का लावारिस अवस्था में शव बरामद किया है। अज्ञात शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं मृतक के शरीर पर गुलाबी रंग का शर्ट एवं काले रंग का जींस है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि शायद मृतक कहीं जा रहा होगा अचानक हृदय गति रुकने से उसकी मौत हो गई होगी या फिर किसी विषैले जीव जंतु के काटने से उसकी मौत हुई होगी। रजौन थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। समाचार प्रेषण तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी, रजौन पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Post a Comment

0 Comments