सीओ से उलझे कांवरिया

सीओ से उलझे कांवरिया

बांका:कांवरिया पथ पर अत्यधिक वाहन से सड़क जाम को हटाने गये चांदन सीओ प्रशांत शांडिल्य से जब कांवरिया उलझ गये। और लाचार होकर सीओ को वहां से वापस लौटना पड़ा। मामला रविवार देर शाम की है। जब कांवरिया के छोटे वाहन को झारखंड में जाने से रोकने के बाद चांदन प्रखंड के कई खुले मैदान में वाहन लगाने की व्यवस्था के तहत सीओ प्रशांत शांडिल्य चांदन उच्च विद्यालय के खाली मैदान में लगी वाहन को सुव्यवस्थित ढंग से लगवा रहे थे। इसी बीच एक चार पहिया वाहन के कांवरिया सीओ से उलझ पड़े।दोनों के बीच काफी गरमा गरम बहस होते देख दर्जनों कांवरिया वहां जमा हो गए। और देखते देखते सभी सीओ से उलझ पड़े। हंगामा काफी बढ़ते देख कुछ लोगो ने सीओ को वहां से निकाल दिया। तब कांवरिया का गुस्सा शांत हो गया। इस नोकझोक का कुछ स्थानीय लोगो ने वीडियो भी बना लिया। इस संबंध में सीओ प्रशांत शांडिल्य ने बताता की वाहन की भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान कुछ कांवरिया उनसे उलझ गए पर फिर काफी समझाने के बाद वे लोग अपनी वाहन को लेकर चले गए।


Post a Comment

0 Comments