दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : सावन मास के आमावस्या तिथि पर क्षेत्र के चटमाडीह ठाकुरबाड़ी परिसर के प्राचीन शिवमंदिर में शिवलिंग के समीप नागदेवता स्थापित की गई। वहीं विधिविधान के साथ शिवलिंग के ठीक उपर गागर भी लटकाने का काम किया गया। तिलडीहा के ज्योतिषाचार्ज पंडित इंदुकांत झा के नेतृत्व में पांच पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नागदेवता स्थापित की गई। इसके पहले भव्य तरीके से कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें क्षेत्र के करीब 121 महिला एवं कन्याएं शामिल हुई। इसके लिए श्रद्धालूओं ने वाहनों से सुलतानगंज के उत्तरवाहिनी गंगाघाट से जल भरकर मैया चौक दुर्गा मंदिर परिसर में रखा। सोमवार की सुबह ढोल नगाड़े के साथ सभी श्रद्धालूओं की जुटान मैया चौक के समीप हुआ। पुरोहित दिनेश मिश्र एवं आचार्य नसीव सिंह द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरने का काम किया गया। सभी श्रद्धालू सिर पर कलश लिए हर - हर महादेव का जयकारा लगाते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया। सभी श्रद्धालू झूमते - नाचते ठाकुरबाड़ी पहुंचे। जहां पंडित इंदुकांत झा के वैदिक नियमानुसार कलश स्थापित किया गया। पंडितों के मंत्रोच्चारण से माहौल भक्तिमय बना रहा। शाम में भंडारे का आयोजन हुआ। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालू मौजूद थे।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...