न्यायालय ने एक पर तो सरपंच ने 11 पर किया सम्मन

न्यायालय ने एक पर तो सरपंच ने 11 पर किया सम्मन

बांका:चांदन सरपंच द्वारा न्यायालय के आदेश के को दरकिनार कर अपना आदेश से आरोपी को नोटिश निर्गत कर उपस्थित होने का आदेश जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार नाली बनाने के एक विवाद पर प्रखंड मुख्यालय के वार्ड दस के निवासी सफीक अंसारी ने सीजेएम के न्यायालय में  11 लोगो पर परिवाद पत्र संख्या 189/ 21 दाखिल किया। जिसपर सभी जांच साक्ष्य के बाद न्यायालय विजया शांति द्वारा सिर्फ एक रऊफ अंसारी पर संज्ञान लेकर उसे सम्मन निर्गत किया गया।जिसपर रउफ ने न्यायालय में उपस्थित होकर जमानत करा लिया औऱ उस पर आरोप का भी गठन कर दिया गया। इसी बीच उच्च न्यायालय के निर्देश पर उस अभिलेख को सरपंच कार्यालय सुलहनामा के आधार पर वाद समाप्त करने भेजा गया। लेकिन सरपंच कार्यालय से एक कि जगह सभी बनाये गए 11 को आरोपी बनाया कर अपने सामने उपस्थित होने का निर्देश का नोटिश भेज दिया गया। जिसकी शिकायत अन्य आरोपी बनाये गए लोगो ने जिलाधिकारी सहित जिला पंचायती राज पदाधिकारी और प्रदेश पंचायती राज पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय को गुहार लगाया है। वही सरपंच राकेश कुमार वर्णवाल ने बताया कि उन्होंने संज्ञान आदेश पर ध्यान नही दिया है। अगर कोर्ट से संज्ञान  ग्राम कचहरी को प्राप्त हुआ होगा तो उस पर ध्यान देते हुए उस नोटिश में सुधार किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments