"आशा कार्यकर्ता की माँगों की हो रही है उपेक्षा"

"आशा कार्यकर्ता की माँगों की हो रही है उपेक्षा"

अशोक शास्त्री / बेतिया (प.च.) जिले की आशा कार्यकर्ता की ओर से पिछले कई दिनों से धरना-प्रदर्शन विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों पर लगातार होती रही है जिससे स्वास्थ्य सेवा बिल्कुल चरमरा चुकी है। मिली जानकारी अनुसार अब तक आशा कार्यकर्ताओं की विविध माँगों को लेकर विभाग सहित सरकार की ओर से कोई ठोस प्रयास या परिणाम सामने नही आई है। जिससे आशा कर्मी काफी नाराज व हताश है।
             जबकि आशा कार्यकर्ताओं की मेहनत व प्रयास स्वरूप बिहार की स्वास्थ्य सेवा के विभिन्न गतिविधियाँ सफल होती रही है। साथ ही स्वास्थ्य सेवा अब तो सुधरने लगी है। फिर भी आशा कर्मियों की यथोचित माँगों की अनदेखी होती रही है। यदि विभाग व सरकार इन आशा कार्यकर्ताओं की माँगों पर विचार नही करती है और यदि आशा अपने काम पर नही होती है तो शायद बिहार की स्वास्थ्य सेवा पटरी से बेपटरी हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments