बांका:बिहार प्रदेश मुखिया संघ के तत्वावधान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड के सभी 17 पंचायत के मुखिया द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिहार सरकार द्वारा पंचायत के अधिकारों में कटौती के खिलाफ 16 अगस्त से 31 अगस्त तक मुखिया संघ के हड़ताल के बीच इस धरना का आयोजन गया था। इस अवसर पर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार ने धरना कार्यक्रम में उपस्थित मुखिया एंव समर्थन में बैठे अन्य को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायतों के अधिकारों में कमी से बिहार के विकास में काफी कमी आयी है।सरकार जबतक मुखिया सहित पंचायत के अधिकार को बहाल नही करती है। जबतक हमलोग चरणबद्व आन्दोलन जारी रखेगे। इस कार्यक्रम में मुखिया मालती देवी,मोना सिंह,तारा देवी,तुलसी रजक,रंजीत पंडित,गुलटन रजक,अनिता देवी,सानिया देवी,बालकिशोर सोरेन ,गीता देवी,ममता देवी सहित कई पंचायत से मुखिया के समर्थक भी इसमे शामिल हुए।



0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...