विधायक मनोज यादव ने आंगनबाड़ी केंद्र औऱ सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन

विधायक मनोज यादव ने आंगनबाड़ी केंद्र औऱ सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन

बांका: बेलहर विधायक मनोज यादव और चांदन प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से प्रखंड में बने कई आंगनबाड़ी केंद्र और सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधायक मनोज यादव सबसे पहले उत्तरी वारने पंचायत के बगरा महादलित टोला में सामुदायिक भवन का उद्घाटन प्रमुख रवीश कुमार के साथ संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।उसके बाद दक्षिणी वारने के लालपुर आदिवासी टोला में नये आंगनबाड़ी केंद्र औऱ उसके बाद असुठा पंचायत के बरमसिया महादलित टोला में भी सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया।इस अवसर पर सभी जगहों पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे। जहां ग्रामीणों द्वारा विधायक मनोज यादव और प्रमुख रवीश कुमार का स्वागत किया गया। सभी उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों को विधायक मनोज यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि वे सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रो के विकास के लिए विधायक बने है। इसलिए वे हमेशा आपके बीच रह कर आपकी हर समस्या का समाधान करते है। इसलिए आम लोग कभी भी उनसे मिल कर अपनी समस्या रख सकते है। वे हमेशा आपके लिए तैयार है। इस अवसर पर बीडीओ राकेश कुमार, पूर्व मुखिया सहेंद्र दास, सुरेश यादव, प्रखंड जदयू अध्यक्ष दीपक भारती, अरविंद कुमार पांडेय, मनोज कुमार यादव, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और अन्य लोग उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments