याद किये गए अटल बिहारी

याद किये गए अटल बिहारी

बांका: प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी  के पुण्य तिथि के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष निरंजन सिंह की अध्यक्षता में जिला उपाध्यक्ष चंदन सिंहा के नावाडीह स्थित आवास पर मनाया गया। इस अवसर पर अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर  श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक सह वरिष्ठ नेता हरेकृष्ण पांडेय, जिला उपाध्यक्ष चंदन सिंहा  अध्यक्ष मनीष शर्मा, ने अपने वक्तव्य में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में हुए भारत के विकास के कार्यों की सराहना करने के साथ-साथ उनके द्वारा भारत को विश्व में जिस ऊंचाई तक पहुंचाने का काम किया गया है उन सब की चर्चा की गई। साथ ही साथ अपने कार्यकर्ताओं को अटल जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया गया। कई दर्जन भाजपा कार्यकर्ता ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, महामंत्री विजय गुप्ता, सुबोध यादव,उपाध्यक्ष बेचन महतो,वीरेन्द्र वर्णवाल,कैलाश पंडित, परितोष सिन्हा, श्रीधर शर्मा, अमित गौरव, अनीश कुमार,अभिषेक सिन्हा, पंचानंद सिंह,अमन सिन्हा समेत दर्जनों कार्यकर्ता ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किये और अटल जी के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।


Post a Comment

0 Comments