सिलजोरी मोड़ पर दो घरो में चोरी

सिलजोरी मोड़ पर दो घरो में चोरी

बांका: चांदन- देवघर पक्की सड़क किनारे सिलजोरी मोड़ पर दो घरो में चोरों ने शुक्रवार की रात्रि चोरी की घटना को अंजाम देकर कई हजार की सम्पत्ति एंव नकदी औऱ बकरे की चोरी के साथ गहना कीमती बर्तन इत्यादि चोरी कर लिया। चोरों ने पहले संजय यादव के दुकान के पीछे सेंध मार कर 10 हजार का दो पाठा 10 हजार नकद 20 भर चांदी के जेबरात औऱ कई कीमती कपड़े चोरी कर लिया। उसी घर से चोर दीवार फांदकर कर सुचीत यादव के घर में प्रवेश कर के घर में बांधे 15 हजार का एक बकरी,एक पाठा,बेटी के इलाज के लिए  घर में रखा 10 हजार रूपये नगद,10 भर चांदी के जेवरात कई कांसा की थाली ग्लास,लोटा  चोरों को हाथ लग गयी। चोरी की जानकारी लोगो को सुबह हो सकी।घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर पूरी जानकारी प्राप्त किया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया की घटना की  लिखित सूचना नही दी गयी है। आवेदन आने पर विस्तृत छानबीन कर चोरों का पता लगाया जाएगा। 


Post a Comment

0 Comments