दो नव चयनित बीआरपी ने रजौन बीआरसी पहुंचकर किया योगदान

दो नव चयनित बीआरपी ने रजौन बीआरसी पहुंचकर किया योगदान

रजौन, बांका : राज्य परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के ज्ञापांक 4472 दिनांक 5 जुलाई 2023 के आलोक में प्रखंड संसाधन केंद्र के लिए प्रखंड स्तर पर प्राप्त आवेदन के आधार पर का चयन 25 जुलाई 2023 को जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक में 11 प्रखंड के लिए 33 प्रखंड साधन सेवक का चयन किया गया था। जिसमें प्रत्येक बीआरसी अस्तर पर तीन-तीन प्रखंड साधन सेवकों का चयन किया गया है। जिसमें रजौन बीआरसी के लिए अरविंद प्रसाद मंडल, शीला कुमारी एवं मनोरंजन कुमार सिंह का चयन हुआ है। तीन नव चयनित बीआरपी में से हायर सेकेंडरी के रूप में मनोरंजन कुमार सिंह एवं शीला कुमारी ने गुरुवार 3 अगस्त को रजौन धौनी-बीआरसी परिसर पहुंचकर बीईओ कुमार पंकज के समक्ष सुबह 10 बजे से अपना योगदान कर लिया है। बीईओ कुमार पंकज ने दोनों नव पदस्थापित बीआरपी द्वारा दिए गए आवेदन को स्वीकृति प्रदान करते हुए योगदान ले लिया है। बीईओ कुमार पंकज ने योगदान के प्रथम दिन ही शुक्रवार 4 अगस्त के लिए नव पदस्थापित बीआरपी मनोरंजन कुमार सिंह को पड़घड़ी-लकड़ा एवं शीला कुमारी को सिंहनान पंचायत के विद्यालयों का अनुश्रवण करते हुए बीआरसी को रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। दोनों नव पदस्थापित बीआरपी मनोरंजन कुमार सिंह एवं शीला कुमारी को अपने कर्तव्य का पालन सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक करने के लिए आदेशित किया है। योगदान के क्रम में बीआरसी लेखा सहायक मोहम्मद कमरेज आलम, बीआरसी डाटा इंट्री ऑपरेटर चांदनी कुमारी, प्रखंड साधन शिक्षक विनय प्रसाद, नवीन चंद्र झा, प्रधानाध्यापक दिवाकांत यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। मालूम हो नव पदस्थापित बीआरपी मनोरंजन कुमार सिंह बाराहाट प्रखंड अंतर्गत इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय गुरुद्वार से प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि शीला कुमारी मध्य विद्यालय बरौनी की सहायक शिक्षिका से सेवानिवृत्त हुई हैं।

Post a Comment

0 Comments