बाल विवाह औऱ बालश्रम से बच्चों को अवगत कराया गया।

बाल विवाह औऱ बालश्रम से बच्चों को अवगत कराया गया।

बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय के सभागार में बुधवार को कैलाश चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन, नई दिल्ली एवं मुक्ति निकेतन,  कटोरिया की ओर से विजय कुमार एवं राहूल कुमार सिंह के द्वारा बाल विवाह एवं बाल श्रम से बचने के लिए कक्षा छह से आठ तक के छात्र,छात्राओं को जागरूक किया गया। उनलोगों के द्वारा बहुत ही आंनद पूर्वक वातावरण में बच्चों को बाल विवाह एवं बाल श्रम से बचने के बारे में जानकारी दी गयी। बताया गया कि किसी भी परिस्थिति में लड़की की शादी 18 वर्ष से पहले और लड़का की शादी 21 वर्ष से पूर्व नहीं करनी चाहिए। इस तरह की शादी करना , औऱ शादी करवाना, बहुत बड़ा अपराध है। इस अपराध के लिए जेल और आर्थिक दंड दोनों का प्रावधान है।
बाल श्रम करवाना भी एक अपराध है। बच्चों के पढ़ने की उम्र में श्रम कराना  बहुत ही शर्मनाक और अपराधजन्य बात है। पढ़ना और खेलना बच्चों का मौलिक अधिकार है। इसी बीच जिनके माता-पिता नहीं हैं, उनके लिए परवरिश योजना के बारे में भी जानकारी दी गयी।अगर कोई इस तरह का अपराध करता है, तो चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर फोन किया जा सकता है। इस अवसर पर छात्र औऱ छात्राओ ने भी इस आशय का शपथ लिया कि हम लोग बाल विवाह और बाल श्रम का विरोध करेंगे।


Post a Comment

0 Comments