बांका:चांदन थाना एक बार फिर दलालों के कब्जे में आ गया है। यहां कोई भी काम बिना दलालों के नही होता औऱ दलाल के सहारे काम होने का मतलब चढ़ावा देना होता है। इस दलालों के कारण थाना की गोपनीयता भी भंग होती है। जिससे किसी भी प्रकार के फरियादी को काफी परेशानी हो रही है। इसमे से कुछ दलाल पुलिस के इतने नजदीक है कि किसी मामले की जांच में भी पुलिस वाहन से निरीक्षण में भी चले जाते है। इसमें कुछ दलाल को कभी भी थाना में देखा जा सकता है। जबकि कुछ थाना के बाहर किसी दुकानों में बैठ कर आने जाने वाले फरियादी पर नजर रखते है। जब भी कोई फरियादी थाना जाता है उससे बातचीत कर काम कराने का सौदा होने लगता है। इतना ही नही अगर बात नही बनती है तो उसके विरोधी को आवेदन की सूचना दे दिया जाता है। इस संबंध में एक युवक ने नाम नही छापने की शर्त पर बताया कि उसकी जमीन जब किसी व्यक्ति द्वारा जबरन जोता जा रहा था तो थाना के ही एक दलाल ने पन्द्रह हजार रुपया यह कह कर ले लिया कि आरोपी को पकड़ कर भेज देंगे। और आपका खेत बच जाएगा। लेकिन हुआ कुछ भी नही विवाद आज भी बरकरार है। इतना ही नही सरकार के निर्देश पर प्रति शनिवार को लगने वाला जनता दरबार मे भी उसी की पकड़ मजबूत होती है जिसका दलाल पैरवी करते है। इस प्रकार की कई शिकायत लेकर फरियादी एसपी औऱ एसडीपीओ बेलहर के पास भी पहुंच जाता है। पर डर से अपना नाम उजागर नही करना चाहता है। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि थाना में किसी दलाल किस्म के लोगो की शिकायत मेरे पास नही आयी है।आने पर समुचित कार्रवाई की जाएगी। मैं फिर से एक बार आम फरियादी से अनुरोध करता हुं की किसी का आवेदन अगर थाने में नही लिया जाता है या कोई पैसे की मांग करता है। दलाल उसे कुछ कहता है तो उसकी शिकायत सीधा मेरे पास आकर करे। समस्या का समाधान होगा।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...