कांवरिया पथ पर निःशुल्क सेवा शिविर का प्रमुख ने किया उद्घाटन

कांवरिया पथ पर निःशुल्क सेवा शिविर का प्रमुख ने किया उद्घाटन

बांका :जिला प्रमुख संघ अध्यक्ष सह चांदन प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार द्वारा प्रखंड कांवरिया पथ के स्थित भूलभुलैया में शुक्रवार को मरकच्चो युवा संघ कोडरमा गिरिडीह झारखंड द्वारा नवनिर्मित सभी कांवरियों के लिए निःशुल्क सेवा विश्रामालय का  उद्घाटन किया गया। जहां सभी कांवरियों के लिए निःशुल्क पानी, चाय, फल, एवं शरबत की व्यवस्था की गई है। साथ ही कार्यकर्ताओं के मुताबिक इस शिविर में विश्राम की भी व्यवस्था की गई। उद्घाटन समारोह में शामिल जदयू नेता नंदकिशोर वर्णवाल, सेवा समिति के बृजेश मंडल, राजेश कुमार दिनेश कुमार आदि मौजूद थे। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार ने कहा की बाबा नगरी जाने वाले कांवरिया बन्धुओ की सेवा भगवान की सेवा के बराबर है।इसलिए दूर दूर से कांवरिया पथ पर आकर बाबा भोलेनाथ के भक्त सपरिवार आकर पैदल गंगाधाम से बाबाधाम आने वाले कांवरिया की एक महीने तक सेवा करने का काम करते है। कांवरिया को सेवा देना सिर्फ सरकार का ही नही हमलोगों का भी काम है।



Post a Comment

0 Comments