दो-तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश से किसानों में जगी आस

दो-तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश से किसानों में जगी आस

रजौन, बांका : दो-तीन दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश से किसानों में धान की रोपाई के लिए एक बार फिर से आस जग गई है। मालूम हो समय पर बारिश नहीं होने पर कुछ किसान जैसे तैसे समरसेबल आदि का उपयोग करते हुए धान का बिचड़ा बचाने से लेकर धान की रोपाई तक कर पाए थे, लेकिन बारिश व पानी के अभाव में खेत में रोपे गए धान की फसल भी मूर्छित होकर सूख रहे थे। वहीं बारिश नहीं होने की वजह से विगत वर्ष 2022 में भी किसानों ने सुखाड़ का डंस झेल चुका है। इस वर्ष भी वही हाल होने को था, लेकिन दो-तीन दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश ने किसानों के मन को हर्षित एवं प्रफुल्लित कर दिया है। यही कारण है किसानों को हर तरह की सुविधा प्रदान करने के लिए बुधवार 9 अगस्त को रजौन प्रखंड मुख्यालय स्थित न्यू मार्केट परिसर में रजौन प्रखंड पैक्स संघ अध्यक्ष विभाष साह की अध्यक्षता में पैक्स अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में रजौन प्रखंड व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार पटेल, रजौन पंचायत पैक्स अध्यक्ष सह प्रखंड पैक्स संघ अध्यक्ष विभाष साह, पैक्स अध्यक्ष निरंजन चौधरी, नकुल देव गुप्ता, जनार्दन सिंह, मृत्युंजय कुमार यादव, दिवाकर सिंह, नितेश उर्फ बंटी कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। रजौन प्रखंड पैक्स संघ अध्यक्ष सह रजौन पंचायत पैक्स अध्यक्ष विभाष साह ने जानकारी देते हुए बताया इस बारिश से हम लोग काफी खुश हैं। जिन किसानों ने अब तक धान की रोपाई शत-प्रतिशत नहीं किया है। वैसे किसानों को प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड की ओर से खाद बीज कृषि यंत्र आदि से यथासंभव सीमित संसाधनों के अनुसार अपेक्षित सहयोग करने के लिए तैयार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के कई ऐसे पंचायत है जहां के कई गांव के किसानों ने अभी 40% भी धान की रोपाई नहीं कर पाई है। वैसे प्रखंड क्षेत्र के कृषि प्रक्षेत्र उपरामा गांव के किसानों ने लगभग धान रोपाई का कार्य को पूर्ण कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments