बांका: चांदन प्रखंड में इन दिनों कृषि कार्यालय द्वारा अरहर वितरण में अनियमितता की शिकायत किसानों ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर किया है। वही कृषि कार्यालय के तकनीकी सहायक नीलेश कुमार औऱ आकाश राज ने कुछ स्थानीय लोगो पर डराने धमकाने का आरोप लगाया है। वही आत्मा के अध्यक्ष बासुकीनाथ दुबे ने बताया कि कई किसान अरहर पाने के लिए कार्यालय का चक्कर लगाते रहे। जिसमे दीनदयाल तांती,बुधन मांझी,पंचानंद मांझी,ओमप्रकाश मंडल, भागदेव कापरी सहित दो दर्जन किसानों ने तकनीकी सहायक आकाश राज औऱ नीलेश कुमार पर अभद्रता के साथ उन लोगो को अपने कार्यालय से यह कह कर भगा देने का आरोप लगाया है कि अब अरहर नही बचा है। जितना आया था बांट दिया गया। इसके जबाब में दोनों तकनीकी सहायक ने बताया कि जिला के सूची के अनुसार अरहर वितरण के लिए प्रत्येक पंचायत के 15 किसानों का चयन कर 13 सामान्य औऱ दो अनु जाति और एक अजजा को देना था। जिसके लिए कुछ 225 पैकेट अरहर प्रखंड को आना था। इसको पाने के लिए किसान कृषि कार्यालय आने लगे।लेकिन कई दर्जन किसानों को बेरंग वापस लौटना पड़ा।इसका मुख्य कारण 225 पैकेट की जगह जिला से सिर्फ 138 पैकेट अरहर भेजा गया था। जिसको प्रत्येक पंचायत में वितरण करने पर सिर्फ सात किसानों को देना था जिसके हिसाब से एक पंचायत में पांच सामान्य,एक अजा और एक अजजा को मिलना था। इस विभाग में पहले ओटीपी पाने वाले को अरहर देना था।इसलिए सब को मिलना संभव नही था। फिर भी कुछ लोग अजा और अजजा के कोटे को सामान्य को देने का दवाब बनाना चाहते थे। उसे नही मानने पर उनके खिलाफ आवेदन दिया गया है। जबकि अरहर वितरण में पूरी पारदर्शिता के साथ वितरण किया गया है। किसी भी प्रकार के जांच के लिए हमलोग तैयार है। वही आत्मा अध्यक्ष ने कहा कि कुछ किसान अनाज नही मिलने की शिकायत बराबर हमलोगों के पास की जाती थी। जिसकी जानकारी कार्यालय से मांगने पर तकनीकी सहायक डराने धमकाने का आरोप लगा रहा है। जबकि इससे पूर्व भी अपने कार्यालय के कर्मी ने भी दोनों सहायक पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया था।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...