बांका: चांदन प्रखंड क्षेत्र के चांदन पंचायत के एक गांव की लड़की अपने ही गांव के प्रेमी लडके के साथ बीते दो दिनों पूर्व भाग जाने की चर्चा जोरों पर है ।हालांकि यह मामला अभी तक थाना तक नहीं पहुंचा है। बताया जाता है कि बीते पांच सितंबर को प्रेमी युगल घर से फरार हो गया है। जानकारी यह भी मिल रही है कि दोनों ने शादी रचा ली है। विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व प्रेमी के साथ जंगल घूमने गई लड़की की साईकिल चोरी हो गई थी। जिसको लेकर लड़की के स्वजनों ने विद्यालय पहुंचकर हंगामा किया था। स्कूल में लगे सीसी फुटेज में लड़की द्वारा स्वंय साईकिल को अपने साथ ले जाते हुए दिखाये जाने के बाद मामला शांत हुआ था।और लड़की की झूठ सामने आयी थी। चर्चा यह भी है इसी गांव का एक और लड़का देवघर के आसपास की एक लड़की को लेकर फरार हो गया है। इन मामलों में थाना को किसी भी प्रकार की सुचना नहीं दी गयी है।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...