प्रखंड के दो शिक्षक हुए सम्मानित

प्रखंड के दो शिक्षक हुए सम्मानित

बांका: चांदन प्रखंड के दो विद्यालय के प्रधानाचार्य को शिक्षक दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। इसमे कन्या मध्य विद्यालय के आदित्य कुमार और प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय की प्राचार्या सुमन सिह शामिल है। जहां कन्या विद्यालय के प्राचार्य आदित्य कुमार को अपने विद्यालय में बच्चों की लगातार उपस्थिति,नामांकन में तेजी बाग़वानी, के साथ स्कूल की पढ़ाई व्यवस्था के खेलकूद में अब्बल रहने पर जबकि लड़कियों की शिक्षा को चांदन जैसे पिछड़े इलाके में आगे बढाने,लड़कियों की लगातार उपस्थिति, अच्छे  रिजल्ट,औऱ शिक्षकों की कमी के बाबजूद दो अलग अलग पाली में सभी वर्गों की पढ़ाई सुनिश्चित करने के साथ अच्छे रिजल्ट में अब्बल रहने के कारण सम्मानित किया गया। इससे पूर्व भी सुमन सिंह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। प्रखंड के दोनों सम्मानित शिक्षक को प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार, मुखिया  अनिल कुमार,बीडीओ राकेश कुमार,सीओ प्रशांत शांडिल्य पूर्व प्रमुख पलटन प्रसाद यादव सहित अन्य ने भी बधाई दिया है।



Post a Comment

0 Comments