शादीशुदा महिला ने अपने पति को छोड़कर रचाई दूसरी शादी, मामला पहुंचा थाना

शादीशुदा महिला ने अपने पति को छोड़कर रचाई दूसरी शादी, मामला पहुंचा थाना

रजौन, बांका : रजौन थाना क्षेत्र के गांव की एक शादीशुदा महिला ने अपने पति को छोड़कर अंतर्जातीय दूसरी शादी रचा ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूबखा ग्राम निवासी उपेंद्र यादव के पुत्र पंचानंद यादव की शादी वर्ष 2021 में बड़कोला गांव के मित्तन यादव की पुत्री से हुई थी। जिसने विगत 6 सितंबर को अपने पति को छोड़कर गांव के ही रजनीकांत झा के पुत्र सूरज कुमार झा से बाबा ज्येष्ठगौर नाथ महादेव मंदिर में दूसरी शादी रचा ली है। शादी की सूचना दोनों पक्षों द्वारा थाना को दी गई है। सूचना पाते ही लड़का एवं लड़की दोनों ने मंगलवार 12 सितंबर को थाना पहुंचकर राजी खुशी से शादी करने की बात थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह से कही है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एवं सूरज कुमार झा के माता-पिता के समक्ष पंचानंद यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी पत्नी का स्वर्गवास हो जाने की स्थिति में उसने दूसरी शादी की थी। उसने आगे बताया कि इस तरह इस महिला ने छल कपट करते हुए सातवीं शादी सूरज कुमार झा से की है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने सूरज कुमार झा के मां पिता एवं पंचानंद यादव से सारी वस्तु स्थिति से अवगत होने के बाद पंचानंद यादव को सूरज कुमार झा के विरुद्ध आवेदन देने के लिए कहा है। वहीं पंचानंद यादव ने आवेदन देकर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह से न्याय की गुहार लगाई है।

Post a Comment

0 Comments