बांका: चांदन प्रखंड के चांदन-देवघर पक्की सड़क पर एक पार्सल वाहन से पुलिस ने 3000 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को जब वे खुद औऱ सअनि रविंद्र कुमार सहित पूरी टीम के साथ देवघर चांदन पक्की सड़क पर गस्ती करते हुए वाहन जांच भी कर रहे थे। इसी दौरान जब वे पांडेडीह औऱ बेंहगा पुल के बीच वाहन जांच कर रहे थे। उसी दौरान देवघर की तरफ से सफेद रंग की महेंद्र बोलेरो पार्सल वाहन पुलिस को देख कर भागना चाह रहा था। जिससे पुलिस को संदेह होने पर उसे रोकने का इशारा किया। लेकिन चालक वाहन से भागने का प्रयास करने लगा जिससे पुलिस को संदेह होने पर पुलिस द्वारा वाहन को चारों तरफ से घेराबंदी कर वाहन की जांच करने के बाद वाहन को जब्त कर थाना लाया गया,औऱ सभी पेटी की जांच करने पर कुल 3000 बोतल विभिन्न कम्पनी का विदेशी शराब जो 1125 लीटर बताया गया। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मुकुल कुमार ग्राम खगोल थाना खगोल जिला पटना का बताया जाता है।थानाध्यक्ष बिष्णु कुमार का कहना है कि जब्त वाहन पर दर्ज रजिस्ट्रेशन नम्बर का पता औऱ इसके मालिक का सही पता इंजन औऱ चेचिस को परिवहन कार्यालय से पता लगने पर ही सही जानकारी हो सकेगी। साथ ही गिरफ्तार से पूछताछ कर इसमें शामिल इसके अन्य सहयोगी का भी पता लगाया जा रहा है। इससे पूर्व भी एम्बुलेंस, कैश वाहन,दूध वाहन से भी बड़ी मात्रा में शराब बरामद किया गया है।



0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...