बांका:जिले के चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित मिस्त्री टोला की गरीब परिवार की बेटी ने पहली बार में ही बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रखंड के साथ साथ जिले का नाम भी रौशन किया है।यह कारनामा मिस्त्री टोला निवासी आशुतोष कृपा मूर्ति के प्रथम पुत्री कुमारी विद्या कृपा मूर्ति उर्फ निक्की 22 बर्ष ने कर दिखाया है।जिसकी प्रारंभिक पढ़ाई प्रखंड मुख्यालय में हुई। और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने पिता द्वारा ही पढ़ाई घर पर रहकर ही तैयारी करती रही। पिता आशुतोष कृपा मूर्ति नहीं बताया कि मेरी बेटी शुरू से ही मेधावी छात्र रही है। औऱ मेरे पिता स्व नुनेश्वर मिस्त्री जो एक सरकारी शिक्षक से अवकाश प्राप्त हुए थे। उनसे पढाई की भरपूर प्रेरणा मिली थी। और उन्होंने ही उसे सरकारी नौकरी के लिए प्रेरित करते हुए उसे मेहनत करने को कहा था। वह मैट्रिक औऱ इंटर की परीक्षा में भी अपने प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय में सबसे अब्बल रही थी। देवघर सिद्धू कानू यूनिवर्सिटी कालेज में बीए में भी वह अब्बल थी। उसे उस कॉलेज से भी सम्मानित किया गया था। इस सफलता को लेकर प्रखंड के तमाम जनप्रतिनिधियों ने बधाई दिया है। इधर अपनी पुत्री की सफलता पर माता सुनीला कृपा मूर्ति, पिता आशुतोष कृपा मूर्ति, चाचा मणिकांत कृपा मूर्ति,सहित पूरे परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। विद्या कृपा मूर्ति को कोई भाई नही है लेकिन उसके कल्याण पदाधिकारी के पद पर अफसर बिटिया कुमारी विद्या कृपा मूर्ति के चयन पर माता-पिता ने बताया कि आज के समय में बेटी बेटों से काम नहीं होती है। एक मां बाप को पहचान दिलवाने में बेटी भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ उसके विद्यालय प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय में प्राचार्या सुमन सिंह से उसे अपने स्कूल में बुलाकर समानित करते हुए अपार हर्ष व्यक्त किया है।विद्या कृपा मूर्ति ने बताया कि मेरे दादा एक शिक्षक थे। जिसके द्वारा मुझे मेहनत कर नौकरी करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसमे मेरी दादी,पिता और माता का भी महत्वपूर्ण योगदान है। मै उनकी हर इच्छा के अनुरूप समाज की सेवा करने में विश्वास रखती हूं। विद्या कृपा मूर्ति की सफलता पर उसे पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव,कटोरिया की पूर्व विधायक स्वीटी सीमा हेम्ब्रम,जिप सदस्य मिठन यादव,प्रमुख रवीश कुमार ने भी बधाई दिया है।




0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...