कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन ने व्यापार मंडल पहुंचकर की धान अधिप्राप्ति की समीक्षा

कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन ने व्यापार मंडल पहुंचकर की धान अधिप्राप्ति की समीक्षा

रजौन, बांका: कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार 19 जनवरी को रजौन व्यापार मंडल पहुंचकर व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक कर धान अधिप्राप्ति की समीक्षा की है। बैठक के दौरान कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार पटेल, रजौन पैक्स अध्यक्ष सह रजौन प्रखंड पैक्स संघ अध्यक्ष विभाष साह, पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, नितेश कुमार उर्फ बंटी, रमन कुमार राव, जनार्दन सिंह, वीरेंद्र उर्फ गुड्डी सिंह, रामसेवक यादव सहित अन्य पैक्स अध्यक्ष आदि उपस्थित थे। कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य के आधार पर अधिक से अधिक किसानों का सांकेतिक लक्ष्य के मुताबिक धान अधिप्राप्ति कर किसानों को लाभ पहुंचाने के प्रति तत्परता दिखाएं। सांकेतिक लक्ष्य की प्राप्ति के उपरांत आगे भी लक्ष्य दिया जाएगा। रजौन पैक्स अध्यक्ष विभाष साह ने सांकेतिक लक्ष्य के मुताबिक 58 सौ 58 क्विंटल धान अधिप्राप्ति करने की बात कही है। रजौन पंचायत के किसानों के हित में धान अधिप्राप्ति की दिशा में सांकेतिक लक्ष्य तक पहुंचना एक शुभ संकेत है।

रिपोर्ट:केआर राव

Post a Comment

0 Comments