सकहारा में धूमधाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

सकहारा में धूमधाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

रजौन, बांका : प्रखंड के सकहारा गांव स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा स्थल पर शुक्रवार 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। वहीं इस दौरान भूतपूर्व मुखिया सह सकहारा पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्यों ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए लोगों को उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दिलाया। इस दौरान मृत्युंजय सिंह, महेश प्रसाद सिंह, तेजनारायण यादव, महेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में स्कूली बच्चों के साथ-साथ सकहारा ग्रामवासी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments