नव पदस्थापित प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने किया पदभार ग्रहण

नव पदस्थापित प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने किया पदभार ग्रहण

रजौन, बांका : प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सलील कुमार के स्थान पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के रूप में मोहिता कुमारी ने शनिवार 20 जनवरी को प्रखंड मुख्यालय आईटी भवन स्थित अपने कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया है। बता दें कि प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मोहिता कुमारी बीपीएससी 65वीं बैच से आई हुई हैं। उन्होंने प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के रूप में 13 अप्रैल 2022 को नवादा जिले से सेवा प्रारंभ की है। वे नवादा जिले से स्थानांतरण के बाद बांका जिले के रजौन प्रखंड में कल्याण पदाधिकारी के रूप में आई हुई है। पदभार ग्रहण करने के क्रम में प्रखंड के सभी विकास मित्रों ने उन्हें बुके प्रदान कर खुशनुमा माहौल में भव्य स्वागत किया है। इस मौके पर विकास मित्र निरंजन हरिजन निराला, अशोक दास, राजेश कुमार, घनश्याम दास, सुरेश दास, रुद्र नारायण, पीयूष बाजपेई, परमानंद प्रभाकर, पंकज कुमार, मनोज कुमार, सुभद्रा, सुलोचना, मंजुला, रीता, कलावती, किरण, बेबी सहित अन्य सभी विकास मित्रों के साथ साप्ताहिकी बैठक करते हुए एक-दूसरे का नाम एवं उनके सम्बन्धित पंचायत के बारे में जानकारी लेते हुए परिचयात्मक बैठक करते हुए विकास मित्रों को दायित्व एवं कर्तव्यों का बोध कराया गया। नव पदस्थापित प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मोहिता कुमारी ने कहा कि पंचायत स्तर पर विकास मित्रों का सरकार द्वारा जिस उद्देश्य से पद का सृजन किया गया है, उस हिसाब से ही विकास मित्र अपने कर्तव्य का निर्वाह करें।
रिपोर्ट:केआर राव

Post a Comment

0 Comments