बीडीओ पर आरोप

बीडीओ पर आरोप

बांका:चांदन प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह चांदन मुखिया अनिल कुमार ने बीडीओ राकेश कुमार पर सरकार द्वारा प्रखंड कार्यालय आये कंबल को मनमाने ढंग से वितरण का आरोप लगाया है। इस आरोप में प्रखंड के सभी 17  मुखिया की ओर से जिलाधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग किया है। मुखिया संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि कंबल वितरण में बीडीओ द्वारा किसी भी मुखिया या किसी भी पंचायत प्रतिनिधि से सम्पर्क किये या जानकारी दिये आनन फानन में कुछ दलालों के माध्यम से कंबल वितरण कर दिया गया है। जिससे गरीब औऱ असहाय लोगो को कंबल नही मिल सका है।इस संबंध में बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में चार चार कंबल ही वितरण का आदेश था। इसलिए उसे समुचित जांच के बाद जिसे  सबसे अधिक जरूरतमंद पाया गया उसे कंबल दे दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments