बांका:बेलहर विधायक मनोज यादव द्वारा प्रखंड के असुठा पंचायत के कई विद्यालय का निरीक्षण किया गया। साथ ही कई गांव में जनता दरबार लगाकर आम लोगो की समस्या से भी अवगत हुए, साथ ग्रामीणों की समस्या के निदान के लिए उन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया। अपने निरीक्षण के दौरान बेलहर विधायक मनोज यादव सबसे पहले सिमराटांड प्राथमिक विद्यालय पहुंचे जहां शिक्षकों और छात्रों से उनकी समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त किया। साथ ही विद्यालय में उपस्थिति पंजी और छात्रों की उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया। साफ सफाई बिजलीं बैठने की व्यवस्था को भी देखा। वहां से निकलकर हरदिया पड़रिया प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। वहां से दहगिलवा विद्यालय गये जहां कमरे की कमी के बारे में शिक्षकों ने उन्हें बताया। जिन्हें जल्दी ही दूर करने का आश्वासन भी उनके द्वारा दिया गया। साथ ही साथ कई गांव में उन्होंने जनता दरबार का भी आयोजन किया और उपस्थित महिला, पुरुष, और बच्चों से ग्रामीण समस्या के बारे में भी जानकारी प्राप्त किया। साथ ही साथ जनता दरबार से ही सम्बंधित पदाधिकारी से शिकायत की जानकारी के निदान की चर्चा किया। विधायक मनोज यादव के साथ प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक भारती, मौलाना अब्बास अंसारी, कयूम अंसारी,पूर्व मुखिया सहेंद्र दास, अनिल यादव, खुर्शीद अंसारी, सहित बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...