बीडीओ ने ठंड को देखते हुए चिन्हित गरीब-निस्सहायों के बीच किया कंबल का वितरण

बीडीओ ने ठंड को देखते हुए चिन्हित गरीब-निस्सहायों के बीच किया कंबल का वितरण

रजौन, बांका : बढ़ते ठंड व शीतलहर को ध्यान में रखते हुए डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर जिला मुख्यालय से गरीबों के लिए प्रदान किए गए कंबल का वितरण कार्य रजौन बीडीओ राजकुमार पंडित ने प्रारंभ कर दिया है। इस सम्बंध में बीडीओ राजकुमार पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि गरीब निस्सहायों के बीच कंबल वितरण करने के लिए जिला मुख्यालय से 72 कंबल उपलब्ध कराया गया है, जिसे पंचायत के मुखिया द्वारा चिन्हित करने के उपरांत प्रत्येक पंचायत को चार-चार कंबल के हिसाब से दिया जा रहा है। गुरुवार 11 जनवरी को धौनी-बामदेव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार उर्फ टिंकू सिंह की मौजूदगी में चार चिन्हित लोगों के बीच कम्बल वितरण के उपरांत शुक्रवार 12 जनवरी को धायहरना-महागामा पंचायत के मुखिया मोहम्मद नेशात आवर , तिलकपुर पंचायत के मुखिया श्रवण मंडल की उपस्थिति में चिन्हित गरीब बेसहारा के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रखंड नाजिर अनिल कुमार सिंह, प्रखंड प्रधान सहायक मोहम्मद हसनैन फारुकी, हेमंत कुमार झा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। सीओ मोहम्मद मोइनुद्दीन ने बताया ठंड को देखते हुए मुख्य सड़क मार्ग स्थित रजौन बाजार के सार्वजनिक चौक-चौराहों पर अलाव की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था कर दी जा रही है। उन्होंने आगे बताया सरकार द्वारा कंबल उपलब्ध कराने के उपरांत अंचल की ओर से भी गरीबों के बीच कंबल उपलब्ध कराया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments