लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए रजौन में तीसरे दिन भी शिक्षा संवाद कार्यक्रम रहा जारी,इंटर स्तरीय राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी सहित चार उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ शिक्षा संवाद

लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए रजौन में तीसरे दिन भी शिक्षा संवाद कार्यक्रम रहा जारी,इंटर स्तरीय राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी सहित चार उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ शिक्षा संवाद

रजौन, बांका : सरकार एवं शिक्षा विभाग की ओर से कई लोक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, जिसकी जानकारी बृहद पैमाने पर विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों एवं ग्रामीणों को देने के उद्देश्य से बांका डीएम अंशुल कुमार के आदेश पर 15 जनवरी दिन सोमवार से प्रखंड के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में जन संवाद कार्यक्रम की तर्ज पर शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन लगातार जारी है। कार्यक्रम के तीसरे दिन 18 जनवरी दिन गुरुवार को रजौन प्रखंड के राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धौनी के अलावे उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरामा, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय धायहरना-महागामा एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बाभनकोरामा में भी शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। शिक्षा संवाद कार्यक्रम को लेकर आगत अतिथियों का स्वागत विद्यालय के उपस्थित छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान गाकर व माला, बुके आदि प्रदान कर किया। इस दौरान चारों उच्च माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं से लेकर अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। वहीं शिक्षा संवाद कार्यक्रम के तीसरे दिन भी जिला आपूर्ति पदाधिकारी अमलेंदु कुमार सिंह ने राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धौनी में पहुंच कर शिक्षा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मौके पर उपस्थित विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षाविदों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा शिक्षा के हित में चलाए जा रहे विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा सरकार एवं शिक्षा विभाग के सोच का परिणाम के फलस्वरूप आज विद्यालय के बच्चों को लोक कल्याणकारी योजनाओं के तहत मुख्यमंत्री पोशाक योजना, मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री बालक-बालिका साइकिल योजना सहित कई अन्य तरह की लोक कल्याणकारी योजनाओं के तहत विद्यालय के छात्र-छात्राओं को विभिन्न सुविधा प्रदान की जा रही है। वहीं मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा भी की। इस मौके पर रजौन सीओ मोहम्मद मोइनुद्दीन, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी पंकज कुमार, कृषि विभाग उपनिदेशक आत्मा बांका के विपुल विप्लव, बीआरसी प्रधान लेखा सहायक मोहम्मद कमरेज आलम, बीआरपी संजय कुमार झा, मनोरंजन कुमार सिंह, शीला कुमारी, राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धौनी के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार दिनकर आदि शिक्षा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगों को सरकार की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे थे। वहीं कुछ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय की मूलभूत समस्याओं के प्रति ध्यान आकृष्ट कराते हुए आगत पदाधिकारियों को अवगत कराया।

रिपोर्ट:केआर राव

Post a Comment

0 Comments