ओड़हारा के मुखिया पर कथित जानलेवा हमला करने वाले पूर्व मुखिया के पति हुए गिरफ्तार,वर्चस्व को लेकर वर्षों से चल रही थी लड़ाई, होली के दिन बिगड़ गया था माहौल

ओड़हारा के मुखिया पर कथित जानलेवा हमला करने वाले पूर्व मुखिया के पति हुए गिरफ्तार,वर्चस्व को लेकर वर्षों से चल रही थी लड़ाई, होली के दिन बिगड़ गया था माहौल

रजौन, बांका : प्रखंड के ओड़हारा पंचायत के मुखिया पर पूर्व मुखिया के पति व उनके समर्थकों द्वारा कथित रूप से किए गए जानलेवा हमला के मामले में मुख्य आरोपित पूर्व मुखिया कंचन देवी के पति अवधेश यादव उर्फ बिजली यादव को रजौन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की खबर है। इस सम्बंध में रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उन्हें उनके ही गांव मालती से सोमवार को गिरफ्तार किया है। बता दें कि ओड़हारा पंचायत के पूर्व मुखिया कंचन देवी के पति अवधेश यादव पर आरोप है कि होली के अवसर पर अपने समर्थकों के साथ होली मिलन के लिए गांव में निकले वर्तमान मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ सचिव प्रवीण कुमार सिंह व उनके समर्थकों पर पूर्व मुखिया के पति ने जानलेवा हमला कर दिया था। वर्षों से चल रहे वर्चस्व की लड़ाई ने इस घटना के बाद गांव का माहौल काफी खराब कर दिया था। रंगों का त्योहार होली भी गांव में फीकी पड़ गई थी। वहीं रजौन पुलिस को मालती में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा था। इस घटना के बाद वर्तमान मुखिया प्रवीण कुमार सिंह ने अपने समर्थकों के साथ रजौन थाना पहुंचकर पांच नामजद सहित 4 से 5 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस घटना का विरोध मुखिया संघ के अलावे मुखिया के समर्थक सहित अन्य भी लगातार कर रहे थे। इधर पूर्व मुखिया के पति के गिरफ्तार होने के बाद राजनीतिक सरगर्मी भी तेज होने की कयास लगाई जा रही है। रजौन पुलिस मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर स्थिति को नियंत्रित करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्ट:केआर राव

Post a Comment

0 Comments