दो पक्षो में मारपीट दो जख्मी

दो पक्षो में मारपीट दो जख्मी

बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय के मिस्त्री टोला में घर के बगल के घर से सूखे पत्ते घर मे गिरने के विवाद में दो पक्षो में मारपीट हो गयी। जिसमे दोनों पक्ष से एक एक व्यक्ति जख्मी हो गया। दोनों का अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज औऱ जांच के लिए देवघर रेफर कर दिया गया है।बताया जाता है कि रामचन्द्र मिस्त्री के घर के बगल अवधलाल शर्मा के आंगन में एक पेड़ का पत्ता बराबर रामचन्द्र मिस्त्री के आंगन में गिरता रहता था। पहले भी कई बार इस बात को लेकर बाताबाती हुई थी औऱ अवधलाल शर्मा ने पेड़ काटने की बात कही थी। लेकिन पेड़ नही काटा गया। उसी बात को लेकर रविवार सुबह दोनों में बाद वाद विवाद हो गया। जिसमें अवधलाल शर्मा और उसके परिवार के सभी लोगो ने मिल कर रामचन्द्र मिस्त्री पर ईट से उसकी छाती पर प्रहार कर दिया। जब उसे बचाने उसका पुत्र आया तो उसके साथ भी मारपीट किया गया। इसी मारपीट में अवधलाल शर्मा और उसके पुत्र अभिषेक शर्मा को भी चोट आई। बाद में दोनों को जख्मी हालत में अस्पताल लाया गया। जहां डां संतोष कुमार ने दोनों का इलाज कर देवघर रेफर कर दिया। बाद में जख्मी रामचन्द्र मिस्त्री के आवेदन पर अवधलाल शर्मा,अभिषेक शर्मा,अनिता देवी औऱ नैना देवी जबकि दूसरे पक्ष अवधलाल शर्मा द्वारा रामचन्द्र मिस्त्री,लखन मिस्त्री औऱ लव शर्मा को आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments