लड़की ने माता पिता को छोड़ प्रेमी के घर जाना पसंद किया।

लड़की ने माता पिता को छोड़ प्रेमी के घर जाना पसंद किया।

बांका:अपनी बेटी को लाड प्यार से पालने वाले माता के सामने ही जब कोई बेटी अपने प्रेमी के संग भाग कर शादी रचाती है। औऱ भरे समाज में अपने माता पिता के साथ रहने से साफ इंकार कर देती है तो उस माता पिता पर क्या गुजरती होगी यह कोई नही जानता है। ऐसा ही एक मामला प्रखंड मुख्यालय में हुआ जहां एक नबालिग लड़की झारखंड से अपने प्रेमी को बुलाकर उसके साथ चली गयी और दोनों ने वही विवाह भी कर लिया। लड़की के पिता ने थाने में आवेदन दिया कुछ स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि की पहल पर पुलिस ने दोनों को थाना बुलाया औऱ दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की बात न सिर्फ स्वीकार किया बल्कि लड़की ने माता पिता के घर जाने से साफ इंकार कर दिया। बाद में लड़की के पिता और कुछ स्थानीय लोगो ने भी लड़की को उसी लड़के के साथ विदा करने की बात कह कर दोनों को विदा कर दिया।

Post a Comment

0 Comments