संग्रामपुर ( मुंगेर ) जमुई संसदीय क्षेत्र के राजद उम्मीदवार अर्चना कुमारी दास देर शाम संग्रामपुर प्रखंड पहुंची एवं जनसंपर्क का शुभारंभ किया । प्रत्याशी अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ता के साथ पार्टी के विचारधारा को जनता-जनार्दन के विच रखा एवं अपने पक्ष में वोट देने की अपील किया । उन्होंने अपने सरकार में किए गए कार्यों को गिनाया , साथ ही साथ-साथ एनडीए सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि कभी परिवारवाद को लेकर लंबे-लंबे बातें करने वाले एनडीए आज जमुई संसदीय क्षेत्र में परिवार की परिवारवाद को स्पष्ट कर दिया है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जमुई के जनसभा में एक भी बार परिवारवाद को लेकर कोई बातें नहीं कही । उन्होंने कहा की चिराग पासवान दो बार जमुई से सांसद रहे , वे जनता के बीच जाकर यह बताएं कि उन्होंने जमुई सांसदीय क्षेत्र में किया किया विकास के कार्य किए हैं , जब दो बार खुद सांसद रहते हुए उन्होंने विकास की कार्य नहीं किया तो अपने अतिथि से वह वह क्या अपेक्षा रखेंगे
उन्होंने एनडीए घटक दल लोजपा आर के प्रत्याशी अरुण भारती पर निशाना साधते हुए कहा कि वह तो अतिथि हैं गेस्ट हैं वह चुनाव जब तक है तब तक रहेंगे फिर चले जाएंगे आप सभी मतदाताओं को तय करना है कि अपने क्षेत्र के बहु को अपने बेटों को संसद के रूप में देखना चाहते हैं या बाहरी प्रत्याशी को अपना सांसद चुनेंगे। यह आप सभी जनता जनार्दन को तय करना होगा इस मौके पर तारापुर विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी अरुण उत्सव एवं पार्टी के कई पदाधिकारी साथ चल रहे थे ।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...