शादी के मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची दुल्हन निशा,बोली अब आखरी बार पिता के घर वोट डालकर अपने पति के घर जा रही हुं।

शादी के मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची दुल्हन निशा,बोली अब आखरी बार पिता के घर वोट डालकर अपने पति के घर जा रही हुं।

बांका : बिहार लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में बांका निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशानुसार शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न कराई जा रही है। इसी कड़ी में बेलहर विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 163, बूथ संख्या 303 आदर्श मध्य विद्यालय चांदन में मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। इस लोकतंत्र के महापर्व की कुछ खूबसूरती तस्वीरें भी सामने आई है। जो इस क्षेत्र की मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करती है।चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित मिस्त्री टोला में गुरुवार के रात्रि में सुनील शर्मा के पुत्री निशा कुमारी की शादी हुई, शादी के बाद दुल्हन मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची। उसने ससुराल जाने के पहले अपने पिता के घर आखरी मतदान किया। लोकतंत्र के महापर्व में उसने मताधिकार का प्रयोग काफी उत्साहित होकर किया। दुल्हन ससुराल जाने के पहले लोगों से मतदान करने की अपील की है। उसके घर बारात बांका जिले के पुनसिया के डुमरिया गांव से गुरुवार रात आई थी शादी के बाद उसे सुबह 6 बजे ससुराल जाना था। पर मतदान की तिथि होने के कारण उसने मतदान को प्राथमिकता देकर वोट देने की इच्छा जाहिर किया।पति ने भी उसका साथ दिया और उसे लेकर खुद बुथ संख्या 303 आदर्श मद्धय विद्यालय पहुंच कर  मतदान कराया। उसने कहीं मतदान करना सबसे जरूरी है, क्योंकि एक वोट से देश की तस्वीर बदल सकती है। मतदान  केंद्र पर युगल जोड़ी को देखकर हर कोई हैरान रह गया। दूल्हे विकाश कुमार ने बताया कि घर से विदाई के बाद निशा  ने मतदान करने की इच्छा जताई। वह मेरी संगिनी है, अभी-अभी मंडप पर बैठकर हर दुख सुख का हम दोनों भागीदार बनेंगे कशमें खाए हैं। और उसकी इच्छा देश की प्रति है और हम पूरी नहीं करें ऐसा कभी नहीं हो सकता है इसलिए मैंने तुरंत सहमति दे दी। अब मतदान हो गई है अब हम दोनों चले अपना घर मुझे भी वहां मतदान करना होगा।और मेरी पत्नी का अपने पिता के घर का यह आखरी मतदान है। क्योंकि अब वह अपने ससुराल की मतदाता हो जाएगी।

Post a Comment

0 Comments